याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

(अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)

रोज़ रात को तीन बजे
एक ट्रेन मेरे दिल पर से गुज़रती है
और एक शहर मेरे अन्दर जाग कर सो जाता है
कहीं दूर से एक आवाज़ आती है
एक चाँद छपाक से पानी में कूद कर अँधेरे में खो गया है
समुद्र का शोर
लहरें गिनने में असमर्थ हो गया है
दिन के टुकड़े और रात की धज्जियों को
गिनना असम्भव है मेरे लिए
सिर्फ एक ख़ुशबू गुनगुनाती फिर रही है अभी भी-
सरे राह चलते-चलते
ख़ुशबू ठहर गई है
और एक सूरज और एक शहर की आँखों में
समुन्दर उतर आए हैं !

अब भी रोज़ रात को
एक ट्रेन मेरे दिल से गुजरती है
और एक कला की देवी अपनी कला को
अमृत पिला जाती है ठीक उसी समय !
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  4. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads
  5. आत्म-निर्वासन - धनंजय सिंह

    कहाँ से कहाँ तक चलकरकहीं भी न पहुँचने का नाम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like