तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

कोई उजली भीगी बदली
आकर कन्धे पर झुक जाए
तो तुम्हीं कहो वह भीगापन
जी लूँ या तन-मन जलने दूँ ?

मैं प्यास छिपाए फिरता हूँ
बादल से, सरिता जल से भी
यद्यपि अधरों का परिचय है
बिजली से भी, उत्पल से भी

कोई हिम-खण्ड तपन मेरी
हरने को आतुर हो जाए
तो तुम्हीं कहो वह शीतलता
पी लूँ या कण-कण ढलने दूँ ?

अनकही हमारी सब बातें
ये दीवारें सुन लेती हैं
फिर अपनी सुविधाओं वाला
ताना-बाना बुन लेती हैं

यदि तोड़ भ्रमों का इन्द्रजाल
कोई वातायन खुल जाए
तो तुम्हीं कहो तम की परतें
मैं छीलूँ या भ्रम पलने दूँ ?
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads
  5. आत्म-निर्वासन - धनंजय सिंह

    कहाँ से कहाँ तक चलकरकहीं भी न पहुँचने का नाम

    12.4K reads