आत्म-निर्वासन - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

कहाँ से कहाँ तक चलकर
कहीं भी न पहुँचने का नाम
मेरे लिए यात्रा है
और जैसे
नींद में चलते रहने का नाम जीवन ।
रास्ते की भीड़
जुलूस और उत्सव की चहल-पहल
पिता के रौब से सहमे
बच्चे की तरह
मुझे डिस्टर्ब नहीं करते
बस-ट्रेन
स्कूल-दफ़्तर और घर से जुडी
कुछ छोटी पद-यात्राओं का
एक बहुत बड़ा नाम है दिन ।
तुम्हारी याद भी
सो जाती है थक कर
चेतना के द्वार पर पहुँच कर
दस्तक देने से पहले ही ।
सुबह-शाम
दूध माँगने और
हाज़िरी लेने वाली बच्ची
बड़ी हो कर
कुछ कवियों-पत्रकारों और
आलोचकों में बदल गई है ।
पुस्तकों-पत्रिकाओं के ढेर से निकल कर
गुमशुदा की तलाश के विज्ञापन में
सबसे पहले छपा नाम मेरा है मेरा ....... ।
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like