कक्षा से भटका हुआ उपग्रह हूँ - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

मैं धरा-गगन दोनों से छूट गया
संपर्क संचरण-ध्रुव से टूट गया
कक्षा से भटका हुआ उपग्रह हूँ
गिरना तो निश्चित है लेकिन
कब, कहाँ, कौन जाने

उल्काओं से टकराकर टूटूँगा
या सागर में गिरकर बुझना होगा
जलना होगा या धूमकेतु बनकर
या मरुथल के उर में धँसना होगा

आकर्ष-विकर्षण सबको दुस्सह हूँ
थिरना तो निश्चित है लेकिन
कब, कहाँ, कौन जाने

पर्वत पर शीश पटकना होगा या
घाटी के उर में थाह बनानी है
आकाश-कुसुम की संज्ञा मिलनी है
या शून्य गुहा में राह बनानी है

मैं वायु और जल सबको दुर्वह हूँ
सिरना तो निश्चित है लेकिन
कब, कहाँ, कौन जाने
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like