और शब्द भी हैं - देवेन्द्र रिणवा

देवेन्द्र रिणवादेवेन्द्र रिणवा25 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

हवा, पानी, मिट्टी
आग और आकाश ही नहीं
शब्द भी है
देह की संरचना में

शब्द
हवा को गति की
पानी को शीतलता की
मिट्टी को उर्वरा की
और
आकाश को विस्तार की
गरिमा प्रदान करता है

देह से
शब्द जब अलग हो जाता है
मृत्यु हो जाती है
देवेन्द्र रिणवा
About the poet

देवेन्द्र रिणवा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like