बीमार - देवेन्द्र रिणवा

देवेन्द्र रिणवादेवेन्द्र रिणवा25 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

रात एक लम्बी जेल
सज़ा
नींद का न आना
 
ऐसे में
धीरे से बदलना करवट
दर्द को जज़्ब कर जाना
रोक देना कराह को
होठों की सीमा के अन्दर
दबे पाँव उठकर
पी लेना पानी
कि सोया है पास कोई
खलल न हो
 
बीमारी से ग्रस्त
आदमी के भीतर
है कोई
जो बीमार नहीं है
देवेन्द्र रिणवा
About the poet

देवेन्द्र रिणवा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like