हाँ-नहीं - देवेन्द्र रिणवा

देवेन्द्र रिणवादेवेन्द्र रिणवा25 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

हाँ बोलने में
जितनी लगती है
ठीक उससे दुगुनी ताक़त लगती है
नहीं बोलने में

हाँ बोलना यानी
शीतल हवा हो जाना
नहीं बोलना यानी
गरम तवा हो जाना

हाँ बोलने के बाद
कुछ भी नहीं करना होता है
बस मरना होता है
नहीं बोलने के बाद
लड़ना और भिड़ना होता है
देवेन्द्र रिणवा
About the poet

देवेन्द्र रिणवा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like