फ़ितरत - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

5 min read · 12.3K reads

सड़क पर चले जा रहे हों आप
और उड़ता हुआ कबूतर कर दे
पीठ पर बींट तो क्या करेंगे आप
यही न कि कोई कपड़ा या कागज़ खोज
पोंछ लेंगे उसे
और चल देंगे अपनी राह

घर के बाहर खड़ी गाय
जिसे अभी खाने को रोटी दी आपने
वह कर जाए घर के आगे गोबर
या खा जाए वह पौधा
जिसे आपने बहुत प्यार से लगाया था
और जिसमें अभी फूल खिलने ही को था
तब क्या करेंगे सिवाय इसके
कि गोबर को दरवाज़े के आगे से हटाएँगे
और पौधे की थोड़ी पुख्ता
करेंगे सुरक्षा

गली का कुत्ता
जिसे आप रोज़ दुलारते हैं
कर ही जाता है कई बार
बच्चों की गेंद पर पेशाब
तब कुत्ते को समझाने तो नहीं जाते आप
समझाते बच्चों को ही हैं
और गेंद को कर लेते हैं पानी से साफ़

आपकी अपनी फ़ितरत है
और दुनिया की अपनी
इसमें कैसी शिकायतें
जिसे जो आता है
मनुष्य भी वही करता है
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

स्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्टभूखभूख पेट में नहींआँखों में है— हरि मृदुल