यूँ ही - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

यूँ ही
उसके क़दमों की आहट
सुनाई नहीं देती
खटकाता है वह कुंडी इस तरह
मानो डरता हो
कहीं जाग ना जाए दीवार पर सोई छिपकली

इस तरह आता है वह
और घुल जाता है इस तरह
जैसे कभी गया ही न था

अपनी खिलखिलाती हँसी से
भर देना चाहता हो जैसे
उन तमाम कोनों को
उदासी जहाँ बाल बिखेरे बैठी है

कुछ देर के लिये ही सही
समेट लेती है वह जूड़े में बाल
घूमने लगती है यूँ ही
इधर-उधर
बनाती है चाय
बिखरे घर को समेटते
व्यस्त होने का दिखावा करती
हँसती है फीकी हँसी

वह बना रहता है अनजान
फिल्मों की बातें करता है
पूछता है बच्चों के हाल-चाल
अचानक घड़ी को देखते हुए
कुछ इस तरह चल देता है
जैसे याद आया हो अभी-अभी
छूट रहा कोई
बेहद ज़रूरी काम

बहुत जल्दबाजी में विदा ले
निकल आता है वह सड़क पर
जहाँ घंटों भटकता है
यूँ ही
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव