अहसासों का बस्ता - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

अहसासों का बस्ता अटारी पर रखा है
अलमारी में बंद पड़ी हैं इच्छाएँ
एक देह है जो बिछी है
घर के दरवाज़े से लेकर
रसोई, बैठक और बिस्तर तक
न घिसती है
न चढ़ता है मैल इस पर
सलवटें निकाल देने पर हर बार
पहले सी ही नई नज़र आती है
कमबख़्त।
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like