जवानी गुज़र गयी - दाग़ देहलवी

दाग़ देहलवीदाग़ देहलवी25 May 2024 – 17 Mar 1905

2 min read · 12.4K reads

क्या कहिये किस तरह से जवानी गुज़र गई
बदनाम करने आई थी बदनाम कर गई ।

क्या क्या रही सहर को शब-ए-वस्ल की तलाश
कहता रहा अभी तो यहीं थी किधर गई ।

रहती है कब बहार-ए-जवानी तमाम उम्र
मानिन्दे-बू-ए-गुल इधर आयी उधर गई ।

नैरंग-ए-रोज़गार से बदला न रंग-ए-इश्क़
अपनी हमेशा एक तरह पर गुज़र गई ।
दाग़ देहलवी
About the poet

दाग़ देहलवी

उपनाम : 'दाग़' मूल नाम : नवाब मिर्ज़ा ख़ान जन्म : 25 May 1831 | दिल्ली निधन : 17 Mar 1905 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : महमूद रामपुरी (शिष्य), बेखुद बदायुनी (शिष्य), बेख़ुद देहलवी (शिष्य), हसन बरेलवी (शिष्य), सीमाब अकबराबादी (शिष्य) LCCN : n84086596 बुलबुल-ए-…

View profile & all 46 Poems / Stories

More from दाग़ देहलवी

  1. मुमकिन नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न हो - दाग़ देहलवी

    मुमकिन[1] नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न होकाफ़िर अगर हज़ार बरस दिल में तू न हो

    12.4K reads
  2. रू-ए- अनवर नहीं देखा जाता - दाग़ देहलवी

    रू-ए- अनवर[1] नहीं देखा जातादेखें क्योंकर नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  3. ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा - दाग़ देहलवी

    ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेराऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा

    12.4K reads
  4. आफत की शोख़ियां हैं - दाग़ देहलवी

    आफत की शोख़ियां है तुम्हारी निगाह मेंमेहशर के फितने खेलते हैं जल्वा-गाह में..

    12.4K reads
  5. न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना - दाग़ देहलवी

    न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[1] अपनाकि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like