रू-ए- अनवर नहीं देखा जाता - दाग़ देहलवी

दाग़ देहलवीदाग़ देहलवी25 May 2024 – 17 Mar 1905

3 min read · 12.4K reads


रू-ए- अनवर[1] नहीं देखा जाता
देखें क्योंकर नहीं देखा जाता

रश्के-दुश्मन[2] भी गवारा[3] लेकिन
तुझको मुज़्तर[4] नहीं देखा जाता

दिल में क्या ख़ाक उसे देख सके
जिसको बाहर नहीं देखा जाता

तौबा के बाद भी ख़ाली-ख़ाली
कोई साग़र[5] नहीं देखा जाता

क्या शबे-वादा हुआ हूँ बेख़ुद[6]
जानिबे-दर[7] नही देखा जाता

मुख़्तसर[8] ये है अब कि ‘दाग़’ का हाल
बन्दापरवर नहीं देखा जाता
दाग़ देहलवी
About the poet

दाग़ देहलवी

उपनाम : 'दाग़' मूल नाम : नवाब मिर्ज़ा ख़ान जन्म : 25 May 1831 | दिल्ली निधन : 17 Mar 1905 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : महमूद रामपुरी (शिष्य), बेखुद बदायुनी (शिष्य), बेख़ुद देहलवी (शिष्य), हसन बरेलवी (शिष्य), सीमाब अकबराबादी (शिष्य) LCCN : n84086596 बुलबुल-ए-…

View profile & all 46 Poems / Stories

More from दाग़ देहलवी

  1. मुमकिन नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न हो - दाग़ देहलवी

    मुमकिन[1] नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न होकाफ़िर अगर हज़ार बरस दिल में तू न हो

    12.4K reads
  2. ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा - दाग़ देहलवी

    ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेराऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा

    12.4K reads
  3. आफत की शोख़ियां हैं - दाग़ देहलवी

    आफत की शोख़ियां है तुम्हारी निगाह मेंमेहशर के फितने खेलते हैं जल्वा-गाह में..

    12.4K reads
  4. न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना - दाग़ देहलवी

    न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[1] अपनाकि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना

    12.4K reads
  5. तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था - दाग़ देहलवी

    तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का थान था रक़ीब[1]तो आख़िर वो नाम किस का था

    12.4K reads