मुमकिन नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न हो - दाग़ देहलवी

दाग़ देहलवीदाग़ देहलवी25 May 2024 – 17 Mar 1905

5 min read · 12.4K reads

मुमकिन[1] नहीं कि तेरी मुहब्बत की बू न हो
काफ़िर अगर हज़ार बरस दिल में तू न हो

क्या लुत्फ़े-इन्तज़ार[2] जो तू हीला-जू[3] न हो
किस काम का विसाल[4] अगर आरज़ू[5] न हो

ख़लवत[6] में तुझको चैन नहीं किसका ख़ौफ़ है
अन्देशा कुछ न हो जो नज़र चार-सू[7] न हो

वो आदमी कहाँ है वो इन्सान है कहाँ
जो दोस्त का हो दोस्त अदू[8] का अदू न हो

दिल को मसल-मसल के ज़रा हाथ सूँघिये
मुमकिन नहीं कि ख़ूने-तमन्ना की बू न हो

ज़ाहिद[9] मज़ा तो जब है अज़ाबो-सवाब[10] का
दोज़ख़[11] में बादाकश[12] न हों जन्नत[13] में तू न हो

माशूक़े-हिज्र[14] इससे ज़ियादा नहीं कोई
क्यों दिल्लगी रहे जो तेरी आरज़ू न हो

है लाग का मज़ा दिले-बेमुद्दआ[15] के साथ
तुम क्या करो किसी को अगर आरज़ू न हो

ऐ ‘दाग़’ आ के फिर गए वो इसका क्या करें
पूरी जो नामुराद तेरी आरज़ू न हो
दाग़ देहलवी
About the poet

दाग़ देहलवी

उपनाम : 'दाग़' मूल नाम : नवाब मिर्ज़ा ख़ान जन्म : 25 May 1831 | दिल्ली निधन : 17 Mar 1905 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : महमूद रामपुरी (शिष्य), बेखुद बदायुनी (शिष्य), बेख़ुद देहलवी (शिष्य), हसन बरेलवी (शिष्य), सीमाब अकबराबादी (शिष्य) LCCN : n84086596 बुलबुल-ए-…

View profile & all 46 Poems / Stories

More from दाग़ देहलवी

  1. रू-ए- अनवर नहीं देखा जाता - दाग़ देहलवी

    रू-ए- अनवर[1] नहीं देखा जातादेखें क्योंकर नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा - दाग़ देहलवी

    ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेराऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा

    12.4K reads
  3. आफत की शोख़ियां हैं - दाग़ देहलवी

    आफत की शोख़ियां है तुम्हारी निगाह मेंमेहशर के फितने खेलते हैं जल्वा-गाह में..

    12.4K reads
  4. न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना - दाग़ देहलवी

    न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[1] अपनाकि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना

    12.4K reads
  5. तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था - दाग़ देहलवी

    तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का थान था रक़ीब[1]तो आख़िर वो नाम किस का था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like