कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगे - चित्रांश खरे

चित्रांश खरेचित्रांश खरे8 Sept 1989

4 min read · 12.4K reads

कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगे
सब बहुत नफरत से क्यूँ हमपर नज़र करने लगे

तेरे हर लम्हे का हमने आज तक रख्खा हिसाब,
ये अलग है बात खुद को बेखबर करने लगे

ज़िंदगी को अलविदा कहकर चला जाऊंगा में,
जब मेरी तन्हाई मुझको दरवादर करने लगे

मुल्क की बरवादियाँ उस वक़्त तय हो जायेंगी,
जब बुरी तहज़ीब बच्चों पर असर करने लगे

या खुदा राहे वफ़ा पर रहबरी करना मेरी,
जब मुझे गुमराह मेरा हमसफ़र करने लगे

छोड़कर उस वक़्त ओहदे खुद चला जाऊँगा में,
शक़ जहाँ कोई मेरे ईमान पर करने लगे

इश्क़ के उस मोड़ को सब लोग कहते हैं जुनूं,
दिल किसी को याद जब शामों-सहर करने लगे
चित्रांश खरे
About the poet

चित्रांश खरे

View profile & all 12 Poems / Stories

More from चित्रांश खरे

  1. दोनों की आरज़ू में चमक बरकरार है - चित्रांश खरे

    दौनों की आरज़ू में चमक बरकरार है,मैं इस तरफ हूँ और वो दरिया के पार है

    12.4K reads
  2. अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगा - चित्रांश खरे

    अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगादर्द की राह से अश्क़ों को गुज़रना होगा

    12.4K reads
  3. बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दो - चित्रांश खरे

    बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दोतुम अपने हुस्न की दौलत मेरे हिस्से में रहने दो

    12.4K reads
  4. मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आये - चित्रांश खरे

    मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आयेग़ज़ल कहने के तब से खुद ब खुद मंज़र निकल आये

    12.4K reads
  5. सभी कहते है अक्सर प्यार में ऐसा भी होता है - चित्रांश खरे

    सभी कहते है अक्सर प्यार में ऐसा भी होता हैकिसी की जीत मेरी हार में ऐसा भी होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश