दोनों की आरज़ू में चमक बरकरार है - चित्रांश खरे

चित्रांश खरेचित्रांश खरे8 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

दौनों की आरज़ू में चमक बरकरार है,
मैं इस तरफ हूँ और वो दरिया के पार है

दुनिया समझ रही है की उसने भुला दिया,
सच ये है उसे अब भी मेरा इंतज़ार है

शायद मुझे भी इश्क ने शादाब कर दिया,
मेरे दिलो दिमाग में हर पल खुमार है

क्यों मेने उसके प्यार में दुनियां उजाड़ ली,
इस बात से वो शख्स बहुत शर्मसार है

तूने अदा से देखकर मजबूर कर दिया,
तीरे निगाह दिल का मेरे आर पार है

दौलत से ज़रा सी भी मुहब्बत नहीं मुझे,
फिर भी मेरे नसीब में ये बेशुमार है
चित्रांश खरे
About the poet

चित्रांश खरे

View profile & all 12 Poems / Stories

More from चित्रांश खरे

  1. कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगे - चित्रांश खरे

    कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगेसब बहुत नफरत से क्यूँ हमपर नज़र करने लगे

    12.4K reads
  2. अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगा - चित्रांश खरे

    अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगादर्द की राह से अश्क़ों को गुज़रना होगा

    12.4K reads
  3. बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दो - चित्रांश खरे

    बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दोतुम अपने हुस्न की दौलत मेरे हिस्से में रहने दो

    12.4K reads
  4. मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आये - चित्रांश खरे

    मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आयेग़ज़ल कहने के तब से खुद ब खुद मंज़र निकल आये

    12.4K reads
  5. सभी कहते है अक्सर प्यार में ऐसा भी होता है - चित्रांश खरे

    सभी कहते है अक्सर प्यार में ऐसा भी होता हैकिसी की जीत मेरी हार में ऐसा भी होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like