अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगा - चित्रांश खरे

चित्रांश खरेचित्रांश खरे8 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगा
दर्द की राह से अश्क़ों को गुज़रना होगा

जान दे दूंगा वफाओं की हिफाज़त में कभी,
मुझपे इतना तो भरोसा तुझे करना होगा

अब किसी ग़ैर का होने को जी नहीं करता,
मुझको ता-उम्र तेरी याद में जलना होगा

टाट के वक़्त तेरी राह तकेगीं आँखें,
चाँद तारों को मेरे साथ पिघलना होगा

हाय इन सर्द हवाओं के सुलगते झोके,
कुछ तो मोसम के इशारों को समझना होगा

कल सहर होते ही मुम्किन है कोई सच जागे,
रात भर तुझको उमीदों से बहलना होगा
चित्रांश खरे
About the poet

चित्रांश खरे

View profile & all 12 Poems / Stories

More from चित्रांश खरे

  1. कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगे - चित्रांश खरे

    कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगेसब बहुत नफरत से क्यूँ हमपर नज़र करने लगे

    12.4K reads
  2. दोनों की आरज़ू में चमक बरकरार है - चित्रांश खरे

    दौनों की आरज़ू में चमक बरकरार है,मैं इस तरफ हूँ और वो दरिया के पार है

    12.4K reads
  3. बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दो - चित्रांश खरे

    बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दोतुम अपने हुस्न की दौलत मेरे हिस्से में रहने दो

    12.4K reads
  4. मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आये - चित्रांश खरे

    मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आयेग़ज़ल कहने के तब से खुद ब खुद मंज़र निकल आये

    12.4K reads
  5. सभी कहते है अक्सर प्यार में ऐसा भी होता है - चित्रांश खरे

    सभी कहते है अक्सर प्यार में ऐसा भी होता हैकिसी की जीत मेरी हार में ऐसा भी होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like