जो मेरी छत का रस्ता चाँद ने देखा नही होता - चित्रांश खरे

चित्रांश खरेचित्रांश खरे8 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

जो मेरी छत का रस्ता चाँद ने देखा नही होता
तो शायद चाँदनी लेकर यहाँ उतरा नही होता

दुआयें दो तुम्हे मशहूर हमने कर दिया वरना
नजर अंदाज कर देते तो ये जलवा नहीं होता

अभी तो और भी मौसम पडे़ है मेरे साये में
मैं बरगद का शजर हूँ मुद्दतों बूढा नही होता

हसीनों से तमन्नाये वफा कमजर्फ रखते हैं
ये एैसा ख्वाब है जो उम्र भर पूरा नही होता

बड़े अहसान हैं मुझपर तेरी मासूम यादों के
मैं तनहा रास्तो मैं भी कभी तनहा नही होता

मैं जब-जब शेर की गहराइयो में डुब जाता हूँ
सिवा तेरे मेरे दिल में कोई चेहरा नही होता
चित्रांश खरे
About the poet

चित्रांश खरे

View profile & all 12 Poems / Stories

More from चित्रांश खरे

  1. कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगे - चित्रांश खरे

    कायनात-ए-आरज़ू में हम बसर करने लगेसब बहुत नफरत से क्यूँ हमपर नज़र करने लगे

    12.4K reads
  2. दोनों की आरज़ू में चमक बरकरार है - चित्रांश खरे

    दौनों की आरज़ू में चमक बरकरार है,मैं इस तरफ हूँ और वो दरिया के पार है

    12.4K reads
  3. अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगा - चित्रांश खरे

    अपने जज़्बात को लफ़्ज़ों में बदलना होगादर्द की राह से अश्क़ों को गुज़रना होगा

    12.4K reads
  4. बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दो - चित्रांश खरे

    बचाकर सबकी नज़रों से इसे पर्दे में रहने दोतुम अपने हुस्न की दौलत मेरे हिस्से में रहने दो

    12.4K reads
  5. मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आये - चित्रांश खरे

    मुहब्बत की गली से हम जहाँ होकर निकल आयेग़ज़ल कहने के तब से खुद ब खुद मंज़र निकल आये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like