उस रात कोई चला आया था
घर के अंदर मेरा पीछा करता
सोने वाले कमरे में भी रहा साथ
नींद नहीं आई उस रात
वह पेड़ अचानक बड़ा हो गया था
जिसका बीज निगल लिया था
मैंने बचपन में
उस पेड़ से लटक रही थीं यादें
उस रात मुझे डर था
अँधेरे में मुझसे वह
सब कुछ बुलवा लेगा
उस रात कोई चला आया था
घर के अंदर मेरा पीछा करता
सोने वाले कमरे में भी रहा साथ
नींद नहीं आई उस रात
वह पेड़ अचानक बड़ा हो गया था
जिसका बीज निगल लिया था
मैंने बचपन में
उस पेड़ से लटक रही थीं यादें
उस रात मुझे डर था
अँधेरे में मुझसे वह
सब कुछ बुलवा लेगा

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories