अंधकार उल्लू की तरह झाँक रहा है
धुँधली आँखों से
गिलहरी चढ़ रही है पेड़-पेड़
हरी घास राम-राम कर रही है
पेड़ शांत है
जाड़ा उनसे मिलने आया है
हड्डी साँस ले रही है
घुटनों का दर्द बोल रहा है
ख़ून हँस रहा है हड्डियों पर
अंधकार उल्लू की तरह झाँक रहा है
धुँधली आँखों से
गिलहरी चढ़ रही है पेड़-पेड़
हरी घास राम-राम कर रही है
पेड़ शांत है
जाड़ा उनसे मिलने आया है
हड्डी साँस ले रही है
घुटनों का दर्द बोल रहा है
ख़ून हँस रहा है हड्डियों पर

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories