सर ख़ुशी की ज़ीस्त में सौग़ात लेकर आएगा
जब कोई बच्चा नए जज़्बात लेकर आएगा
वक़्त जब मजबूरी -ए-हालात लेकर आएगा
ख़ून में डूबे हुए दिन-रात लेकर आएगा
ग़म तेरी बर्बादियों का देख लेना एक दिन
जान पर मेरी कई सदमात लेकर आएगा
अब वो मेरे सहन -ए-दिल में जब भी रक्खेगा क़दम
मेरे हिस्से की ख़ुशी भी साथ लेकर आएगा
मेरे ज़ख़्मों को वो फिर से ताज़ा करने के लिए
बातों -बातों में पुरानी बात लेकर आएगा
हम ग़रीबों की दुआओं का नया बदला ज़हीन
रहमतों की इक नई बरसात लेकर आएगा
जब कोई बच्चा नए जज़्बात लेकर आएगा
वक़्त जब मजबूरी -ए-हालात लेकर आएगा
ख़ून में डूबे हुए दिन-रात लेकर आएगा
ग़म तेरी बर्बादियों का देख लेना एक दिन
जान पर मेरी कई सदमात लेकर आएगा
अब वो मेरे सहन -ए-दिल में जब भी रक्खेगा क़दम
मेरे हिस्से की ख़ुशी भी साथ लेकर आएगा
मेरे ज़ख़्मों को वो फिर से ताज़ा करने के लिए
बातों -बातों में पुरानी बात लेकर आएगा
हम ग़रीबों की दुआओं का नया बदला ज़हीन
रहमतों की इक नई बरसात लेकर आएगा








