एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

7 min read · 12.4K reads

माता
हे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।
यह है शैल हिमाचल इसको भारत भूमि पिता पहिचान॥
नेह सहित ज्यों पितु पुत्री का सादर पालन करता है।
यह हिमगिरि त्योंही भारतहित पितृभाव हिय धरता है॥
गंगा यमुना युगुल रूप से प्रेम धार का देकर दान।
भारत भूमि रूप दुहिता का नेह सहित करता सनमान॥

पुत्र
यह जो बाम और नक़्शे के रेखामय अतिशय अभिराम।
शोभामय सुंदर प्रदेश है मुझे बता दे उसका नाम॥

माता
बेटा! यह पंजाब देश है पुण्यभूमि सुख शांत निवास।
सर्व प्रथम इस थलपर आकर किया आर्यों ने निजवास॥
कहीं गान ध्वनि, कहीं वेद ध्वनि, कहीं महामंत्रों का नाद।
यज्ञधूम से रहा सुवासित यह पंजाब सहित अह्लाद॥
इसी देश में बस के पोरस ने रखा है भारत मान।
जब सम्राट सिकंदर आकर किया चाहता था अपमान॥
इससे नीचे देख पुत्र यह देश दृष्टि जो आता है।
सकल-बालुकामय प्रदेश यह राजस्थान कहाता है॥
इसके प्रति गिरिवर पर बेटा अरु प्रत्येक नदी के तीर।
देशमान हित करते आये आत्मविसर्जन छत्री वीर॥
कोई ऐसा थान नहीं है जहाँ अमर चिह्नों के रूप।
वीर कहानी रजपूतों की लिखी न होवे अमर अनूप॥
छत्री कुल अवतंस वीरवर है प्रताप जी का यह देश।
रानी पद्मावती सती ने यहीं किया है नाम विशेष॥
छत्रीवंश जात को चहिए करना इसको नित्य प्रणाम।
इससे छत्री वर्ग का जग में सदा रहेगा रोशन नाम॥
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    गमों से प्यार न करता तो और क्या करताये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

    12.4K reads
  2. इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

    12.4K reads
  3. कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में हैवो मेरे दिल में मेरी जान में है

    12.4K reads
  4. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads
  5. हैं भरम दिल का मोतबर रिश्ते - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    हैं भरम दिल का मोतबर रिश्तेआज़माओ तो मुख्तसर रिश्ते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like