इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

4 min read · 12.4K reads

इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़
हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

जो तेरी याद में मैंने जला के रक्खे हैं
तमाम रात करे हैं वो बेक़रार चराग़

ख़मोश रह के सिखाते हैं वो हमें जीना
जो जल के रोशनी देते हैं बेशुमार चराग़

हर एक दौरे-सितम के हैं चश्मदीद गवाह
इसी लिए तो हैं दुनिया से शर्मसार चराग़

ज़माने भर में हमीं से है रोशनी का वजूद
उठा के सर ये कहेंगे हज़ार बार चराग़

तुम्हारे चेहरे कि ताबिंदगी के बाइस ही
मेरी निगाह में रोशन हैं बेशुमार चराग़

इन्हें हक़ीर समझने कि भूल मत करना
हवा के दोश पे हो जाते हैं सवार चराग़

बुझा सके न जिन्हें तेज़ आंधियां भी ज़हीन
वही तो होते हैं दरअस्ल जानदार चराग़
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    माताहे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।

    12.4K reads
  2. गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    गमों से प्यार न करता तो और क्या करताये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

    12.4K reads
  3. कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में हैवो मेरे दिल में मेरी जान में है

    12.4K reads
  4. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads
  5. हैं भरम दिल का मोतबर रिश्ते - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    हैं भरम दिल का मोतबर रिश्तेआज़माओ तो मुख्तसर रिश्ते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like