तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने
हमको मालूम है कहाँ कितने
बागबानो से पूछते रहिए
और जलने है गुलिस्ताँ कितने
तेरे दिल पर हसीन यादों के
छोड़ जाऊँगा मैं निशां कितने
ए परिंदे उड़ान भर के देख
तेरे आगे हैं आस्मां कितने
ऐसे पल जिनमें तेरा साथ न था
मुझ पे गिरे हैं वो गिरां[1] कितने
एक ताबिर के न होने से
हो गये ख्वाब रायगां[2] कितने
ये ज़माने पे खुल न जाए कहीं
राज़ है अपने दरमियाँ कितने
ढूँढ़ने से कहीं खुशी न मिली
गम मिले है यहाँ वहाँ कितने
ज़िंदगी में कदम कदम पे ज़हीन
देने पड़ते हैं इम्तिहां कितने
हमको मालूम है कहाँ कितने
बागबानो से पूछते रहिए
और जलने है गुलिस्ताँ कितने
तेरे दिल पर हसीन यादों के
छोड़ जाऊँगा मैं निशां कितने
ए परिंदे उड़ान भर के देख
तेरे आगे हैं आस्मां कितने
ऐसे पल जिनमें तेरा साथ न था
मुझ पे गिरे हैं वो गिरां[1] कितने
एक ताबिर के न होने से
हो गये ख्वाब रायगां[2] कितने
ये ज़माने पे खुल न जाए कहीं
राज़ है अपने दरमियाँ कितने
ढूँढ़ने से कहीं खुशी न मिली
गम मिले है यहाँ वहाँ कितने
ज़िंदगी में कदम कदम पे ज़हीन
देने पड़ते हैं इम्तिहां कितने








