गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

4 min read · 12.4K reads

गमों से प्यार न करता तो और क्या करता
ये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

वो ज़ुल्म करता था मज़लूम पे तो मैं उस पर
पलट के वार न करता तो और क्या करता

वो अहद करके गया था कि लौट आऊंगा
मैं इन्तिज़ार न करता तो और क्या करता

था जिस फ़साने का हर लफ़्ज़ दास्ताने-अलम
वो अश्कबार न करता तो और क्या करता

समझ लिया मुझे मंसूर एक दुनिया ने
कुबूल दार न करता तो और क्या करता

जो ज़ख्म तूने दिए उनको गम के धागे में
पिरो के हार न करता तो और क्या करता

मेरे यकीं पे जो उतरा नहीं खरा तो उसे
मैं शर्मसार न करता तो और क्या करता

ज़हीन उसके सिवा कौन था मेरा हमदर्द
मैं उससे प्यार न करता तो और क्या करता
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    माताहे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।

    12.4K reads
  2. इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

    12.4K reads
  3. कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में हैवो मेरे दिल में मेरी जान में है

    12.4K reads
  4. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads
  5. हैं भरम दिल का मोतबर रिश्ते - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    हैं भरम दिल का मोतबर रिश्तेआज़माओ तो मुख्तसर रिश्ते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like