कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads


कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है
वो मेरे दिल में मेरी जान में है

जिसके पर नोच डाले थे तुम ने
वो परिंदा अभी उड़ान में है

कल कोई फ़ासला न था हम में
बेरूख़ी आज दरमियान में है

ज़िंदगी की तबाही का सामाँ
दौरे हाज़िर की हर दुकान में है

वो सुनेगा मेरी दुआओं को
इतनी तासीर तो ज़बान में है

है गवाहों पे फ़ैसले का मदार
झूठ ही झूठ बस बयान में है

कितने दुश्वार मरहले हैं ज़हीन
ज़िंदगी सख़्त इम्तिहान में है
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    माताहे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।

    12.4K reads
  2. गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    गमों से प्यार न करता तो और क्या करताये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

    12.4K reads
  3. इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

    12.4K reads
  4. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads
  5. हैं भरम दिल का मोतबर रिश्ते - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    हैं भरम दिल का मोतबर रिश्तेआज़माओ तो मुख्तसर रिश्ते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like