हैं भरम दिल का मोतबर रिश्ते - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

हैं भरम दिल का मोतबर रिश्ते
आज़माओ तो मुख्तसर रिश्ते

हो गए कितने दर-ब-दर रिश्ते
अपने ही खून में हैं तर रिश्ते

कल महकते थे घर के घर, लेकिन
बन गए आज दर्दे -सर रिश्ते

उनसे उम्मीद ही नहीं रक्खी
वरना रह जाते टूट कर रिश्ते

कम ही मिलते हैं इस ज़माने में
दर्द के, गम के, हमसफ़र रिश्ते

मैं इन्हें मरहमी समझता था
हैं नमक जैसे ज़ख्म पर रिश्ते

हैं ये तस्बीह के से दाने ज़हीन
बिखरे-बिखरे से हैं मगर रिश्ते
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    माताहे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।

    12.4K reads
  2. गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    गमों से प्यार न करता तो और क्या करताये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

    12.4K reads
  3. इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

    12.4K reads
  4. कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में हैवो मेरे दिल में मेरी जान में है

    12.4K reads
  5. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like