दिन - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

1 min read · 12.4K reads

दिन को मैंने
चार हिस्सों में काटा
और चार दोस्तों में बांट दिया
उन चारों ने भी यही किया
शाम को
चिथड़ा दिन
मुझे शहर की मीनार पर
फड़फड़ाता हुआ मिला।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like