डायरी से एक पन्ना - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

4 min read · 12.4K reads

आज बैंक से लौटते हुए
रास्ते में मिली एक पहचान की स्त्री
वह अपने घुटनों के दर्द से
इतनी परेशान थी कि रो पड़ी मेरे सामने
मगर मैं दुखी नहीं हुआ उसकी तकलीफ़ से
क्योंकि मेरी जेब भरी थी
और मुझे जल्दी थी घर लौटने की

आज जहाँ खड़े होकर विरोध करना था मुझे
वहीं साथ ली मैंने एक समझदार चुप्पी
खु़द से यह कहते हुए कि हर ग़लत काम को
ठीक करने का ठेका अकेले मेरे पास नहीं है

आज मैंने पूरे शहर को पार किया
और कुछ नहीं देखा
मगर टीवी में देखी एक करुण-कथा
बेचैनी मुझे होने को थी कि मैंने चैनल बदल लिया

आज देखी मैंने अपनी तस्वीर
और खु़द से डरा
आज मैं अपने ही सामने
थोड़ा-सा मरा।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी