जिसे नज़रों की सूरत अपनी आँखों में बसाया था

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

जिसे नज़रों की सूरत अपनी आँखों में बसाया था

उसी इक ख़्वाब ने हर मोड़ पर मुझ को रुलाया था

तिरे इक क़हक़हे ने जिस को इक पल में गिरा डाला

घरौंदा वो तो मैं ने अपने अश्कों से बनाया था

ख़ुशी से उड़ते उड़ते आ गए इस शाख़ पर भँवरे

जहाँ काँटों ने उस की मौत का सामाँ सजाया था

सितारा ये ज़मीं भी आसमाँ का एक टुकड़ा है

जिसे रोज़-ए-अज़ल शायद ख़ुदा ने आज़माया था

मेरे होंटों पे 'बीना' मुस्कुराहट यूँ मचलती थी

कि मैं ने हसरतों को अपने शे'रों में छुपाया था

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like