जो महका रहे तेरी याद सुहानी में

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

जो महका रहे तेरी याद सुहानी में

ऐसी ख़ुश्बू कहाँ है रात की रानी में

उभरा था आँखों में एक सुनहरा ख़्वाब

जाते जाते दे गया ज़ख़्म निशानी में

रात गए तक यूँही तन्हा साहिल पर

घूमते रहना पाँव पाँव पानी में

उतरा जो इस दिल में क़ाफ़िला उल्फ़त का

कैसी कैसी ग़ज़लें हुईं रवानी में

क्यूँ बे-रंग किया है मेरी ओढ़नी को

तेरे ग़म की धूप ने भरी जवानी में

कब से अपना बचपन ढूँढती फिरती है

'बीना' तेरी बिखरी हुई कहानी में

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories