तेरा हर ग़म चुरा लिया होता
काश मेरा पता लिया होता
ज़िंदगी धूप में गुज़ारी है
साए में ही छुपा लिया होता
कुछ तो कम होते शब के अँधियारे
दिल का दीपक जला लिया होता
या समुंदर की तह में रख आते
या भँवर से बचा लिया होता
चल दिए मेरे मुस्कुराने पर
पर्दा-ए-गुल हटा लिया होता
अश्क 'बीना' बिखर ही जाता है
तू ने मोती बना लिया होता








