उन की आमद से जो अरमान मचल जाते हैं

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

उन की आमद से जो अरमान मचल जाते हैं

ख़ुद-बख़ुद राह के आसार बदल जाते हैं

हम तो उन लोगों में शामिल हैं हमारा क्या है

जो उमीदों के सहारे ही बहल जाते हैं

मेरी आँखों में तिरे हिज्र के आँसू हैं जमे

वो मिरे जज़्बों की हिद्दत से पिघल जाते हैं

सुब्ह-ए-सादिक़ की तरह उजले हैं जज़्बे उन के

जो बुरे वक़्त में गिर के भी सँभल जाते हैं

ऐसा इंसान कि जिस का कोई ग़म-ख़्वार न हो

ऐसे इंसान को हालात निगल जाते हैं

मेरी आँखों से भला ख़ुश्क हों आँसू कैसे

क्या कभी छोड़ के पानी को कँवल जाते हैं

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशी