आकाश पे बादल छाए थे

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

आकाश पे बादल छाए थे

आँखों ने अश्क बहाए थे

नय्या को भँवर में देखा था

जब मौसम प्यार के आए थे

इक लफ़्ज़ न आया होंटों पर

लम्हे बे-दर्द तो आए थे

कुछ गीत सुने थे बचपन में

कुछ मीठे ख़्वाब चुराए थे

'बीना' के मन में धूप रही

आँखों में ठंडे साए थे

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories