चाँदनी-रात में बुलाऊँ तुझे

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

चाँदनी-रात में बुलाऊँ तुझे

धड़कनें दिल की मैं सुनाऊँ तुझे

तेरे पहलू में रख कि दिल अपना

चाँद-रातों में गुनगुनाऊँ तुझे

कुछ कहे अन-कहे सवाल करूँ

और यूँ फिर से आज़माऊँ तुझे

अपनी हस्ती को भूल सकती हूँ

कैसे मुमकिन है भूल जाऊँ तुझे

आँसुओं की तपिश में जलती हूँ

काश इस में कभी जलाऊँ तुझे

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like