रंग ले कर नया उदासी का

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

रंग ले कर नया उदासी का

कोई मंज़र बना उदासी का

फिर कोई दास्तान छेड़ी गई

फिर बना दायरा उदासी का

मेरी आँखों में रक़्स-ए-वीरानी

देख कर दिल फटा उदासी का

मैं ने कमरे में जिस तरफ़ देखा

नक़्श बनता गया उदासी का

मुश्तमिल है हज़ार सदियों पर

पल वो ठहरा हुआ उदासी का

शेरवानी ख़रीद ली उस ने

मैं ने ज़ेवर लिया उदासी का

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like