दुश्मन ब-नाम-ए-दोस्त बनाना मुझे भी है

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

दुश्मन ब-नाम-ए-दोस्त बनाना मुझे भी है

उस जैसा रूप उस को दिखाना मुझे भी है

मेरे ख़िलाफ़ साज़िशें करता है रोज़ वो

आख़िर कोई क़दम तो उठाना मुझे भी है

उँगली उठा रहा है तू किरदार पर मिरे

तुझ को तिरे मक़ाम पे लाना मुझे भी है

नज़रें बदल रहा है अगर वो तो ग़म नहीं

काँटा अब अपनी रह से हटाना मुझे भी है

मैं बर्फ़-ज़ादा कब से अजब ज़िद पे हूँ अड़ा

सूरज को अपने पास बुलाना मुझे भी है

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल