इश्क़ दरिया है गिराँ-बार न जाने कोई
बहते पानी को गुनहगार न जाने कोई
इस में रूहों की मुलाक़ात हुआ करती है
ख़्वाब के प्यार को बे-कार न जाने कोई
मैं जो हालात के धारे में बही जाती हूँ
मुझ को लहरों का तरफ़-दार न जाने कोई
सर झुकाया है मोहब्बत में मोहब्बत के लिए
इस मोहब्बत को मिरी हार न जाने कोई
मैं यूँही वक़्त-गुज़ारी को चली आई हूँ
मुझ को ख़्वाबों का ख़रीदार न जाने कोई
मुझ को हालात की तल्ख़ी ने किया है बरहम
मेरी गुफ़्तार को तलवार न जाने कोई
याद आते ही ग़ज़ल बनती है मेरी 'बिल्क़ीस'
साअत-ए-हिज्र को आज़ार न जाने कोई








