घर में जब बेटियाँ नहीं होंगी

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

घर में जब बेटियाँ नहीं होंगी

पेड़ पर टहनियाँ नहीं होंगी

ग़म से समझौता कर लिया दिल ने

अब यहाँ सिसकियाँ नहीं हूँ

मैं कि दौर-ए-जदीद की लड़की

पाँव में बेड़ियाँ नहीं होंगी

वापसी का है सोचना बे-सूद

अब जली कश्तियाँ नहीं होंगी

अब दियों को बचाना वाजिब है

आँधियाँ मेहरबाँ नहीं होंगी

बारिशों के सफ़र पे निकले हो

सर पे अब छतरियाँ नहीं होंगी

ये मुसलसल रहेंगी मेरे साथ

हिज्र में छुट्टियाँ नहीं होंगी

दस्त-ओ-बाज़ू बना है भाई मिरा

कोशिशें राएगाँ नहीं होंगी

या क़लम टूट जाएगा 'बिल्क़ीस'

या मिरी उँगलियाँ नहीं होंगी

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories