कोई आहट कोई सरगोशी सदा कुछ भी नहीं

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

कोई आहट कोई सरगोशी सदा कुछ भी नहीं

घर में इक बेहिस ख़मोशी के सिवा कुछ भी नहीं

नाम इक नायाब सा लिक्खा था वो भी मिट गया

अब हथेली पर लकीरों के सिवा कुछ भी नहीं

बे-छुए इक लम्स का एहसास इक ख़ामोश बात

उस के मेरे बीच आख़िर था भी क्या कुछ भी नहीं

दोस्ती कैसी वफ़ा कैसी तकल्लुफ़ बरतरफ़

आप कुछ भी हों मगर क्या दूसरा कुछ भी नहीं

देखना ये है कि मिलने किस से पहले कौन आए

मेरे घर से उस के घर का फ़ासला कुछ भी नहीं

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like