अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनी

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनी

कुछ हम न कह सके तो कुछ उस ने नहीं सुनी

यूँ तो चहार सम्त है अपने हिसार-ए-शब

हम तीरगी को छेद के लाते हैं रौशनी

नादीदा मंज़रों से तराशे हैं ख़्वाब ज़ार

कब दर-ख़ुर-ए-निगह कोई मंज़र है दीदनी

ओछा था वार उस का मगर हम न बच सके

किसी ज़हर में बुझाई थी उस शख़्स ने अनी

हर-दिल-अज़ीज़ वो भी है हम भी हैं ख़ुश-मिज़ाज

अब क्या बताएँ कैसे हमारी नहीं बनी

औरों की तरह हम भी मगर झेल जाएँगे

सब ज़िंदगी समझते हैं जिस को वो जाँ-कनी

'बिल्क़ीस' अपनी बात तो सब से अलग रही

ना-गुफ़्तनी सुनी है कही ना-शुनीदनी

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More from बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

  1. जाने क्या कुछ है आज होने को

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads
  2. ज़ख़्म को फूल कहें नौहे को नग़्मा समझें

    ज़ख़्म को फूल कहें नौहे को नग़्मा समझेंइतने सादा भी नहीं हम कि न इतना समझें

    12.4K reads
  3. ज़िंदा होना और न जीना तुम ही कहो क्या मुमकिन है

    ज़िंदा होना और न जीना तुम ही कहो क्या मुमकिन हैख़ुद को कर देना अन-देखा तुम ही कहो क्या मुमकिन है

    12.4K reads
  4. काँटे हों या फूल अकेले चुनना होगा

    काँटे हों या फूल अकेले चुनना होगाहम जैसा मोहतात हमेशा तन्हा होगा

    12.4K reads
  5. किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करो

    किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करोलेकिन कहे कोई तो कभी सुन लिया करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like