जाने क्या कुछ है आज होने को

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

जाने क्या कुछ है आज होने को

जी मिरा चाहता है रोने को

एक उम्र और हाथ क्या आया

ज़िंदगी क्या मिली थी खोने को

आबलों से पटे पड़े हैं हम

कोई निश्तर भी दे चुभोने को

दीदा-ए-तर भी आज खो आए

उस के आगे गए थे रोने को

रेत मुट्ठी में भर के बैठे हैं

हाथ में कुछ रहे तो खोने को

अपनी हस्ती का हाल क्या कहिए

हम हुए आह कुछ न होने को

कितने सादा हैं हम कि बैठे हैं

दाग़-ए-दिल आँसुओं से धोने को

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More from बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

  1. अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनी

    अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनीकुछ हम न कह सके तो कुछ उस ने नहीं सुनी

    12.4K reads
  2. ज़ख़्म को फूल कहें नौहे को नग़्मा समझें

    ज़ख़्म को फूल कहें नौहे को नग़्मा समझेंइतने सादा भी नहीं हम कि न इतना समझें

    12.4K reads
  3. ज़िंदा होना और न जीना तुम ही कहो क्या मुमकिन है

    ज़िंदा होना और न जीना तुम ही कहो क्या मुमकिन हैख़ुद को कर देना अन-देखा तुम ही कहो क्या मुमकिन है

    12.4K reads
  4. काँटे हों या फूल अकेले चुनना होगा

    काँटे हों या फूल अकेले चुनना होगाहम जैसा मोहतात हमेशा तन्हा होगा

    12.4K reads
  5. किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करो

    किस ने कहा किसी का कहा तुम किया करोलेकिन कहे कोई तो कभी सुन लिया करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like