मुझ को शिकस्तगी का क़लक़ देर तक रहा

Bekal UtsahiBekal Utsahi1 Jun 1924 – 3 Dec 2016

1 min read · 12.6K reads

मुझ को शिकस्तगी का क़लक़ देर तक रहा

क्यूँ चेहरा फिर जनाब का फ़क़ देर तक रहा

यूँ तो कई किताबें पढ़ीं ज़ेहन में मगर

महफ़ूज़ एक सादा वरक़ देर तक रहा

अक्सर शब-ए-विसाल तिरे रूठने के बाद

एहसास पर तिलिस्म-ए-रमक़ देर तक रहा

अब है किताब-ए-इश्क़ में जो सादा ओ सलीस

पहले वो लफ़्ज़ लफ़्ज़-ए-अदक़ देर तक रहा

सूरज के सर को शाम के नेज़े पे देख कर

दस्त-ए-ज़मीं पे रंग-ए-शफ़क़ देर तक रहा

उस का जवाब एक ही लम्हे में ख़त्म था

फिर भी मिरे सवाल का हक़ देर तक रहा

'बेकल' जिसे भुला के ज़माना है मुतमइन

तुझ को ही याद वो भी सबक़ देर तक रहा

Bekal Utsahi
About the poet

Bekal Utsahi

Muhammad Shafi Ali Khan (1 June 1924 – 3 December 2016), popularly known as Bekal Utsahi, was an Indian poet, writer and politician. He was a congressman close to Indira Gandhi and a Member of Parliament in the Upper House Rajya sabha. He received several nat…

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Bekal Utsahi

  1. उधर वो हाथों के पत्थर बदलते रहते हैं

    उधर वो हाथों के पत्थर बदलते रहते हैंइधर भी अहल-ए-जुनूँ सर बदलते रहते हैं

    13.3K reads
  2. यूँ तो कहने को तिरी राह का पत्थर निकला

    यूँ तो कहने को तिरी राह का पत्थर निकलातू ने ठोकर जो लगा दी तो मिरा सर निकला

    12.6K reads
  3. जब कूचा-ए-क़ातिल में हम लाए गए होंगे

    जब कूचा-ए-क़ातिल में हम लाए गए होंगेपर्दे भी दरीचों के सरकाए गए होंगे

    12.6K reads
  4. भीतर बसने वाला ख़ुद बाहर की सैर करे मौला ख़ैर करे

    भीतर बसने वाला ख़ुद बाहर की सैर करे मौला ख़ैर करेइक मूरत को चाहे फिर का'बे को दैर करे मौला ख़ैर करे

    12.6K reads
  5. नए ज़माने में अब ये कमाल होने लगा

    नए ज़माने में अब ये कमाल होने लगाकि क़त्ल कर के भी क़ातिल निहाल होने लगा

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like