भीतर बसने वाला ख़ुद बाहर की सैर करे मौला ख़ैर करे

Bekal UtsahiBekal Utsahi1 Jun 1924 – 3 Dec 2016

1 min read · 12.6K reads

भीतर बसने वाला ख़ुद बाहर की सैर करे मौला ख़ैर करे

इक मूरत को चाहे फिर का'बे को दैर करे मौला ख़ैर करे

इश्क़-विश्क़ ये चाहत-वाहत मन का भुलावा फिर मन भी अपना क्या

यार ये कैसा रिश्ता जो अपनों को ग़ैर करे मौला ख़ैर करे

रेत का तूदा आँधी की फ़ौजों पर तीर चलाए टहनी पेड़ चबाए

छोटी मछली दरिया में घड़ियाल से बैर करे मौला ख़ैर करे

सोच कि काफ़िर हर मूरत पे जान छिड़कता है बिन पाँव थिरकता है

मन का मुसलमाँ अब क़िबले की जानिब पैर करे मौला ख़ैर करे

फ़िक्र की चाक पे माटी की तू शक्ल बदलता है या ख़ुद ही ढलता है

'बेकल' बे-पर लफ़्ज़ों की तख़्ईल को तैर करे मौला ख़ैर करे

Bekal Utsahi
About the poet

Bekal Utsahi

Muhammad Shafi Ali Khan (1 June 1924 – 3 December 2016), popularly known as Bekal Utsahi, was an Indian poet, writer and politician. He was a congressman close to Indira Gandhi and a Member of Parliament in the Upper House Rajya sabha. He received several nat…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश