जब कूचा-ए-क़ातिल में हम लाए गए होंगे

Bekal UtsahiBekal Utsahi1 Jun 1924 – 3 Dec 2016

1 min read · 12.6K reads

जब कूचा-ए-क़ातिल में हम लाए गए होंगे

पर्दे भी दरीचों के सरकाए गए होंगे

मय-ख़ाने में जब ज़ाहिद पहुँचाए गए होंगे

ख़ातिर के सलीक़े सब अपनाए गए होंगे

जब सतवत-ए-शाही को कुछ ठेस लगी होगी

सूली पे कई सरमद लटकाए गए होंगे

चाँदी के घरोंदों की जब बात चली होगी

मिट्टी के खिलौनों से बहलाए गए होंगे

जब शीश-महल कोई ता'मीर हुआ होगा

दीवारों में दीवाने चुनवाए गए होंगे

वो कुछ भी कहें लेकिन तन्हाई के आलम में

कुछ गीत तिरे 'बेकल' दोहराए गए होंगे

Bekal Utsahi
About the poet

Bekal Utsahi

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Bekal Utsahi

  1. उधर वो हाथों के पत्थर बदलते रहते हैं

    उधर वो हाथों के पत्थर बदलते रहते हैंइधर भी अहल-ए-जुनूँ सर बदलते रहते हैं

    13.3K reads
  2. यूँ तो कहने को तिरी राह का पत्थर निकला

    यूँ तो कहने को तिरी राह का पत्थर निकलातू ने ठोकर जो लगा दी तो मिरा सर निकला

    12.6K reads
  3. भीतर बसने वाला ख़ुद बाहर की सैर करे मौला ख़ैर करे

    भीतर बसने वाला ख़ुद बाहर की सैर करे मौला ख़ैर करेइक मूरत को चाहे फिर का'बे को दैर करे मौला ख़ैर करे

    12.6K reads
  4. नए ज़माने में अब ये कमाल होने लगा

    नए ज़माने में अब ये कमाल होने लगाकि क़त्ल कर के भी क़ातिल निहाल होने लगा

    12.6K reads
  5. मैं जब भी कोई अछूता कलाम लिखता हूँ

    मैं जब भी कोई अछूता कलाम लिखता हूँतो पहले एक ग़ज़ल तेरे नाम लिखता हूँ

    12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like