आग

बेबी शॉबेबी शॉ

1 min read · 12.4K reads

श्मशान की आग बुझाकर

तालाब में स्नान समाप्त कर

पूर्वी पहाड़ी में रख देती हूँ—

शिकार और हिम्मत

हमारी यादें काई के जाल में ढँकी हुई हैं

अब तक कोई धूल नहीं

कोई रेत भी नहीं

वापस जाना बाउल के सुर की तरह है

कोई देख रहा है

कोई जा रहा है

एक फटा जूता

एक आँसू की मोमबत्ती—

बुझी हुई...

बेबी शॉ
About the poet

बेबी शॉ

नई पीढ़ी की सुपरिचित-सम्मानित बांग्ला कवि-गद्यकार-अनुवादक। बारह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। हिंदी में भी कविताएँ लिखती हैं।

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like