ये आरज़ू है कि वो नामा-बर से ले काग़ज़

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

ये आरज़ू है कि वो नामा-बर से ले काग़ज़

बला से फाड़ के फिर हाथ में न ले काग़ज़

वो कौन दिन है कि ग़ैरों को ख़त नहीं लिखता

क़लम के बन को लगे आग और जले काग़ज़

तमाम शहर में तशहीर मेरे बद-ख़ू ने

पयाम-बर को किया बाँध कर गले काग़ज़

बहा दूँ ऐसे कई दफ़्तर अश्क की रौ में

किए हैं जमा अरे ग़ाफ़िलो भले काग़ज़

पयाम-बर मुझे ऐसा कोई नहीं मिलता

कि हीला-जू से मिरे ले ही कर टले काग़ज़

'बयाँ' को ज़ोफ़ है इतना कि बाद-ए-तुंद के रोज़

जो ख़त लिखे तो उसे ले के उड़ चले काग़ज़

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like