ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दिया

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दिया

जो लिया उस का एवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

दूर तुझ से साग़र-ए-मय पर नज़र मैं ने जो की

कासा अपना चश्म ने ख़ूनाब-ए-दिल से भर दिया

जो सुलूक अब दिल में आवें कर मुझे तक़दीर ने

दस्त ओ बाज़ू बाँध कर तेरे हवाले कर दिया

दिलबरों के शहर में बेगानगी अंधेर है

आश्नाई ढूँडता फिरता हूँ मैं ले कर दिया

बाज़े ही औक़ात राहत हम को दी है चर्ख़ ने

रंज ओ ग़म ही उस सितमगर ने 'बयाँ' अक्सर दिया

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like