कहा अग़्यार का हक़ में मिरे मंज़ूर मत कीजो

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

कहा अग़्यार का हक़ में मिरे मंज़ूर मत कीजो

मुझे नज़दीक से अपने कभू तू दूर मत कीजो

हुए संग-ए-जफ़ा से शीशा-ए-दिल के कई टुकड़े

बस अब इस से ज़ियादा और चकनाचूर मत कीजो

मिरे मरहम-गुज़ार उस शोख़-ए-बे-परवा से ये कहियो

कि ज़ालिम ज़ख़्म ताज़ा है उसे नासूर मत कीजो

हक़ारत अपने आशिक़ की नहीं माशूक़ को भाती

'बयाँ' सई अपनी रुस्वाई में ता मक़्दूर मत कीजो

कहा था सार-बाँ के कान में लैला ने आहिस्ता

कि मजनूँ की ख़राबी का कहीं मज़कूर मत कीजो

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like