जो ज़मीं पर फ़राग़ रखते हैं

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

जो ज़मीं पर फ़राग़ रखते हैं

आसमाँ पर दिमाग़ रखते हैं

साक़ी भर भर उन्हीं को दे है शराब

जो कि लबरेज़ अयाग़ रखते हैं

तेरे दाग़ों की दौलत ऐ गुल-रू

हम भी सीने में बाग़ रखते हैं

हाजत-ए-शम्अ क्या है तुर्बत पर

हम कि दिल सा चराग़ रखते हैं

आप को हम ने खो दिया है 'बयाँ'

आह किस का सुराग़ रखते हैं

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like