बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान के शेर

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

अर्श तक जाती थी अब लब तक भी आ सकती नहीं

रहम आ जाता है क्यूँ अब मुझ को अपनी आह पर


सीरत के हम ग़ुलाम हैं सूरत हुई तो क्या

सुर्ख़ ओ सफ़ेद मिट्टी की मूरत हुई तो क्या


कोई समझाईयो यारो मिरा महबूब जाता है

मिरा मक़्सूद जाता है मिरा मतलूब जाता है


दिलबरों के शहर में बेगानगी अंधेर है

आश्नाई ढूँडता फिरता हूँ मैं ले कर दिया


हम सरगुज़िश्त क्या कहें अपनी कि मिस्ल-ए-ख़ार

पामाल हो गए तिरे दामन से छूट कर

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like